रूस-यूक्रेन युद्ध के पूरे हुए 6 महीने, 60 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक हताहत, फिर भी पीछे हटने को नहीं तैयार हैं पुतिन
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस द्वारा किये गए हमलों के 6 महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध से यूक्रेन के लाखों लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है, वहीं हजारों की तादाद में सैनिकों ने अपनी जान गवाई है। 24 फरवरी से शुरू हुए रूसी हमलों में अरबों डॉलर की संपत्ति तबाह हो गई है। यूक्रेन में मौजूद मारियुपोल (Mariupol) शहर तो जैसे उसके नक्शे से ही मिट गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन (Pentagon) का मानना है कि इस हमले में रूस के 60 हजार से ज्यादा सैनिक हताहत हुए हैं। आपको बताते चलें कि विशेषज्ञों का कहना है कि इस आंकड़े को अगर ज्यादा भी मान लें तो भी सोवियत संघ ने एक दशक तक चले अफगानिस्तान (Afghanistan) युद्ध में जितने सैनिकों को गंवाया था. उससे ज्यादा सैनिक पिछले 6 महीने में रूस के मारे गए हैं.
रूस में 16,380 लोगों को युद्ध विरोधी प्रदर्शन के लिए किया गया गिरफ्तार
रूस स्थित एक स्वतंत्र मीडिया संस्थान ने स्थानीय खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर खुलासा किया, कि यूक्रेन की जंग में 5,185 रूसी सैनिक अब तक मारे जा चुके हैं। विश्लेषकों का कहना है कि इस युद्ध में मारे गए ज्यादातर रूसी सैनिक देश के गरीब इलाकों से हैं। रूस के जिन इलाकों से सबसे ज्यादा मौतों की खबरें आई हैं, उनमें दागेस्तान (Dagestan), बुरयातियां (Buryatiyan) और मेडिआजोना (Mediajona) आते हैं। वहीं रूस के दो सबसे अमीर शहर मॉस्को (Moscow) और सेंट पीटर्सबर्ग(St.Petersburg) से मौतों की खबरें बहुत कम आई है। रूस में लोगों की हिरासत पर नजर रखने वाली एक संस्था ओवीडी-इंफो का कहना है कि 16,380 लोगों को युद्ध विरोधी प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।
कुशाग्र उपाध्याय
Sandhya Halchal News